छत्तीसगढ़

Elections 2023: भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरों के लिए बनाया गया रेनबो मतदान केंद्र, गुलदस्ता देकर किया गया स्वागत

पखांजूर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का प्रथम चरण का मतदान सुबह से 20 सीटों पर जारी है। मतदान को लेकर लोगों में बेहद जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। वहीं कांकेर में ट्रांसजेंडर्स के लिए रेनबो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें ट्रांसजेंडर्स वोट करने के लिए पहुंचे।

देश में पहली बार ट्रांसजेंडर्स के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। थर्ड जेण्डर को स्पेशल महसूस कराने और जेण्डर इक्वालिटी का संदेश देने के उद्देश्य से पखांजुर में बने देश का पहला रेनबो मतदान केंद्र में थर्ड जेण्डरो ने मतदान किया। यहां थर्ड जेंडरों के लिए खास व्यवस्था की गई है।

अंतागढ़ विधानसभा के पखांजुर में थर्ड जेंडर के मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र क्रमांक 49 को रेनबो मतदान केंद्र बनाया गया हैं, जो देश का पहला ऐसा मतदान केन्द्र है जिसे सतरंगी रंग से रंगा गया हैं। रेनबो पोलिंग बूथ का उद्देश्य समाज में जेंडर एक्वालिटी का सन्देश देना हैं ।

इस पोलिंग बूथ में अंतागढ़ विधानसभा के 08 थर्ड जेंडर वोटर मतदान कर रहे है। इस पोलिंग बूथ में यहाँ सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बस्तर फाइटर के 8 थर्ड जेंडर पुलिस जवान तैनात किए गए है। कांकेर जिला कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के इस पहल की पखांजूर के थर्ड जेंडर के मतदाता भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

साथ ही स्कूली छात्राओं द्वारा थर्ड जेंडर मतदाताओं का भव्य स्वागत करते हुए उनको मतदान कक्ष तक ले जाय गया है। जब थर्ड जेण्डर मतदान करने पहुंचे तो मतदान मित्रो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। जहां थर्ड जेंडर मतदाताओ ने अपना मत डाला। उन्होंने अपने आप को गर्वान्वित महसूस करते हुए प्रशासन के इस पहल के लिए शुक्रिया अदा किया।

बता दें बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 40,78,681 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 19,93,937 पुरुष और 20,84,675 महिलाएं हैं। 69 अन्य मतदाता भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button