छत्तीसगढ़

झंडे के बाद अब लखन के फाड़े जा रहे पोस्टर, हताश कांग्रेसियों की करतूत रात में जारी,

कोरबा I कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन को विभिन्न वार्डों में भाजपा के झंडे और पोस्टर फाड़े जाने की शिकायत मिलने पर लखनलाल देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संयम के साथ कार्य करने और इसका जवाब 17 नवंबर को देने की समझाइश दी है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, विधानसभा प्रभारी अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विकास महतो, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ नेता देवेन्द्र पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष कोरबा परविंदर सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, बालको मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू, बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जगत, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्न पारखी सहित भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि धन बल विरूद्ध लड़ाई लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन जो जन बल व कोरबा वासियों से मिले अपार जनसमर्थन के कारण कांग्रेसी प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में कार्य कर रहे उनके प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी भी हताशा में आ गए हैं।

इनके साथ घूम रहे कुछ लोग इस कदर दबंगई कर रहे हैं कि क्षेत्र में लगे लखनलाल देवांगन के पोस्टर को रात के अंधेरे में फाड़ रहे हैं। इससे पहले भी कोरबा पश्चिम क्षेत्र में झंडे को निकालने और चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया है कि आदर्श आचार संहिता के नाम पर कांग्रेसियों को खुली छूट मिल रखी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेसी चाहे झंडे उखाड़ लें या पोस्टर फाड़ लें, लोगों के दिल में लखनलाल देवांंगन बस गए हैं और सबने मन बना लिया है कि 15 साल के विधायक व मंत्री को इस बार बदल कर रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button